Wednesday, December 12, 2018

स्ट्रासबर्ग शहर में भीड़ भरे बाजार में गोलीबारी, 3 की मौत; हमलावर फरार

फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में मंगलवार देर रात एक बंदूकधारी हमलावर ने भीड़ भरे बाजार पर गोलीबारी कर दी। हमले में तीन लोगों की मौत हुई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, शाम के वक्त सेंट्रल स्क्वेयर बाजार में क्रिसमस की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। फ्रांस की काउंटर टेररिज्म (आतंकवाद निरोधी) फोर्स मामले की जांच कर रही है।

फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफ कैस्टेनर के मुताबिक, “हमलावर गोलीबारी करने के बाद भागने में कामयाब हो गया। उसने पुलिस बल पर भी दो बार फायरिंग की।” तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कैस्टेनर ने कहा कि बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल 350 सिक्योरिटी एजेंट्स हमलावर की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने क्रिसमस पर सभी बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने की भी बात कही। 

हमलावर की पहचान उजागर
पुलिस के मुताबिक, हमलावर स्ट्रासबर्ग का रहने वाला ही एक 29 साल का आदमी है। विभाग को पहले से ही उसके आतंकी होने का शक था। अधिकारी मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार करने न्यूडोर्फ स्थित उसके घर भी गए थे। हालांकि, हमलावर पहले ही अपना घर छोड़कर भाग चुका था। पुलिस को उसके घर से खोजबीन के दौरान ग्रेनेड मिले हैं। इस घटना के बाद न्यूडोर्फ के लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पुलिस ने हमलावर को इसी इलाके में फिर से ट्रैक किया है।

ढूंढाड़-मारवाड़ में भाजपा ने 60 सीटें हारीं : इन दो इलाकों में भाजपा की 91 सीटें थीं। अब सिर्फ 31 हैं। आनंदपाल एनकाउंटर और पद्मावत प्रकरण से शेखावाटी में भाजपा की 12 सीटें कम हुईं। ढूंढाड़ में सचिन पायलट का असर दिखा। मारवाड़ में अशोक गहलोत का। मत्स्य क्षेत्र में योगी ने हनुमान जी को दलित बताया था। राजपूत इसके विरोध में आए। फायदा कांग्रेस को हुआ।
एससी/एसटी भाजपा की 29 सीटें कम हुईं : 2013 में भाजपा ने एससी/एसटी के लिए तय 58 सीटों में से 49 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस ने 31 जीतीं। एससी/एसटी एक्ट में केंद्र द्वारा लाए गए बिल से सवर्ण वोटर नाराज हैं। इस पर हिंसा हुई थी। इससे भाजपा को ही नुकसान हुआ। 

गांवों में कांग्रेस 63 सीटों से आगे : 153 ग्रामीण सीटों में से भाजपा के पास 123 सीटें थीं। इस बार कांग्रेस 63 सीटों से आगे हो गई है। किसान आंदोलन से ग्रामीण नाराज हैं। कांग्रेस के कर्ज माफी का वादा भी काम आया।
अगला सीएम कौन : सीएम रह चुके गहलोत और युवा सचिन दौड़ में

अशोक गहलोत : दो बार के सीएम। 100 रैलियां कीं। 40% टिकट तय किए। पिछड़ी जाति पर पकड़।
सचिन पायलट : राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष। कुल 230 सभाएं कीं। 50% टिकट सचिन ने ही तय किए। उपचुनाव में जीत दिलाई। राहुल के करीबी।

No comments:

Post a Comment